Iran War Impact: क्या ईरान संघर्ष से हिल जाएंगे ग्लोबल शेयर बाजार? जानिए अमेरिका से लेकर चीन और भारत की अर्थव्यवस्था पर असर – मार्केट

US-IRAN War

US-IRAN War Impact on World Market:

हाइलाइट्स

  • ईरान को लेकर बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव का असर अब ग्लोबल शेयर बाजारों पर साफ दिखाई देने लगा है।
  • कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है और डॉव जोन्स व S&P 500 जैसे प्रमुख इंडेक्स दबाव में आ गए हैं।
  • निवेशकों को डर है कि अगर संघर्ष लंबा खिंचता है तो ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो सकती है, महंगाई फिर बढ़ सकती है और अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी धीमी पड़ सकती है।

IRAN War Impact : मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव ने ग्लोबल बाजारों को झकझोर दिया है। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में अस्थिरता तेज हो गई है। इस संघर्ष के चलते ऊर्जा सहित कई कमोडिटीज की कीमतों में उछाल आया है और कई जोखिम वाले एसेट्स में बिकवाली देखने को मिली है। इस बढ़ती उथल-पुथल का निवेशकों के लिए क्या मायने है? यहां से किस तरह जायेंगे बाजार; और क्या उनमें हाल-फिलहाल स्टैबिलिटी लौटती दिखाई देगी।

फिलहाल बाजारों की दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि यह संघर्ष कितने समय तक चलता है और ग्लोबल ऊर्जा आपूर्ति पर इसका कितना असर पड़ता है। यदि हालात जल्द सामान्य हो जाते हैं तो बाजारों पर इसका असर सीमित रह सकता है, लेकिन अगर ऊर्जा आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहती है तो इसका ग्लोबल अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Stock Market Outlook: दुनिया के बाजारों पर कितना असर

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *